Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पान की खेती करके किसान कमा सकते हैं लाखों रुपये

गाजीपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पान विकास योजना अंतर्गत दो दिवसीय गोष्टी का आयोजन उद्यान विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने सभी अधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उपनिदेशक कृषि अतिंद्र सिंह ने कहा कि जिले में पान की खेती का ज्यादा अवसर है। किसानों को इसकी आधुनिक खेती करके अधिक आय कमाना चाहिए। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि गेहूं की फसल तैयार हो रही है ऐसे में जलती हुई माचिस की तिल्ली, बीड़ी सिगरेट इत्यादि ज्वलनशील सामग्री रास्ता खेतों में न फेंके। क्योंकि इससे आग लगने की संभावना रहती है। जिससे फसलों और पशुओं सहित काफी आर्थिक नुकसान होता है। कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर के वैज्ञानिक डॉ शशांक सिंह ने पान की खेती की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ ओंकार सिंह ने किसानो की ओर से आए प्रश्नों का उत्तर देते हुए पान के महत्व एवं उसमें आने वाली समस्याएं रोगों के निदान के बारे में जानकारी दिये। वैज्ञानिक डॉ रागिनी दुबे ने महिलाओं को आगे आकर पान की खेती तकनीक के साथ उसके संरक्षण के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सपना पुरी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विनोद  सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ कपिल देव शर्मा, उद्यान निरीक्षक संजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रगतिशील किसान अनूप राय ने किया।

Popular Articles