Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में पुरस्कार देते डीआईओएस भास्कर मिश्र

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मध्यान भोजन योजना के तहत संचालित जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता  का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ । मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि बीएसए हेमंत राव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया किया। शासन के निर्देश पर पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र से पाक कला में निपुण कुल 30 रसोइयों का चयन ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा करके जिला स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रसोईया को पैतीस सौ रुपये, द्वितीय पचीस सौ रुपये तथा तृतीय स्थान को पंद्रह सौ रुपये की धनराशि पारितोषिक के रूप में पुरस्कार प्रदान करने एवं अन्य प्रतिभागियों  को तीन- तीन सौ रुपए प्रोत्साहन राशि तथा तीन – तीन सौ रुपये सान्त्वना पुरस्कार प्रदान करने का प्रावधान है। निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गृह विज्ञान की सहायक अध्यापिका, जिला अभिभित अधिकारी एवं कक्षा 6 से 8 तक के अध्ययनरत 10 बच्चे निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन केबाद प्रथम स्थान शिक्षा क्षेत्र नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज सविता, द्वितीय स्थान सादात की कांपो वि. सरदरपुर की निर्मला एवं तृतीय स्थान शिक्षा क्षेत्र सदर की कंपोजिट विद्यालय कुर्था की सरिता रसोईया ने स्थान प्राप्त किया।सभी को प्रोत्साहान राशि एवं स्मृति चिन्ह वितरित किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा इस तरह की प्रतियोगिता से हमारे परिषदीय बच्चों के लिए खाना बनाने वाली रसोइयों के बीच आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का कार्य करता है।इस अवसर पर विशेष योगदान अमित कुमार वर्मा व संजय यादव एमडीएम, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, नीरज सिंह,सुशील गुप्ता,अदनान, मनोज सिंह, संजय यादव। संचालन डॉ दुर्गेश सिंह ने किया।

Popular Articles