Saturday, September 28, 2024

Top 5 This Week

spot_img

मनोज सिन्हा पहुंचे मोहनपुरा

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा 28 अगस्त को अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित ठाकुर बाड़ी मंदिर में विधि, विधान से पूजा, अराधना किया। उन्होने जन्माष्टमी के तीसरे दिन मनाए जा रहे छठियार कार्यक्रम में भाग लिया। मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा ने बताया कि 379 वर्षों से लगातार जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। जन्माष्टमी के तीसरे दिन छठियार का कार्यक्रम होता है।

मनोज सिन्हा 2-15 बजे  बाबतपुर एयरपोर्ट से काफिले के साथ गाजीपुर होते हुए अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व परिचित अंदाज में लोगों से मिलते हुए ठाकुर जी के मंदिर में चल रहे भजन कीर्तन में बैठकर कीर्तन मंडली के साथ देर तक झाल भी बजाते रहे।

इस अवसर पर सांसद डा संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, पारसनाथ राय,प्रो शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह , संकठा प्रसाद मिश्र, रमेश सिंह पप्पू, अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अखिलेश राय, मनोज सिंह, गोपाल राय, मन्नू राजभर, शैलेश राम, अखिलेश सिंह, अखिलेश राय, अवधेश राय, मयंक जायसवाल, नीतीश दूबे, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Popular Articles