Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीआरवी 3157 टीम सम्मानित

गाजीपुर। 25 अगस्त को यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दुसरी पाली में बलिया की एक महिला अभ्यर्थी गलती से दूसरे परीक्षा केन्द्र जंगीपुर पहुंच गयी थी।  उसे जब पता चला कि उसका केंद्र शहर के डीएवी इंटर कालेज में है। वहां से कोई साधन नहीं मिलने पर उसने तत्काल यूपी-112 को सूचना दी। यूपी-112 ने महिला पीआरवी 3157 भेजा। पीआरवी 3157 ने तत्काल वहां पहुंचकर अभ्यर्थी को लेकर समय से सही परीक्षा केन्द्र डीएवी इंटर कॉलेज पर पहुँचाया। इस सराहनीय कार्य के लिए एडीजी नीरा रावत यूपी -112 ने पीआरवी 3157 टीम के मु.आ. हेमन्त सिंह, महिला आरक्षी निर्मला प्रजापति, म.आ. विभा प्रजापति, हो.चालक त्रिभुवन जायसवाल को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।

Popular Articles