Saturday, September 28, 2024

Top 5 This Week

spot_img

सूर्यभान राय बने प्रदेश उपाध्यक्ष

गाजीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की बैठक शास्त्री नगर चौराहा स्थित एक पैलेस में हुई। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संरक्षक सुरेश सिंह , पूर्व जिला मंत्री काशीनाथ झा एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह भी उपस्थित थे। इसमें एडियो (पंचायत) संगठन के मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, जिला अध्यक्ष इरशाद जफ़र एवं जिला मंत्री रामअवध राम ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया गया। प्रांतीय स्तर पर वेतन वृद्धि, पदोन्नति, रिक्त पदों पर भर्ती इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ0  प्रदीप सिंह ने सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया और आश्वस्त किया कि निकट भविष्य में अति शीघ्र समस्याएं हल कर दी जाएगी। प्रांतीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष सूर्यभानु राय की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया एवं इस आशय का मनोनयन पत्र भी सौंपा। बैठक में गुलाब गुप्ता, जयप्रकाश पाण्डेय, सुनील सिंह, कंचन कुमार जायसवाल, आजाद पांडे,शिव प्रकाश त्रिपाठी, अनिल यादव,पूजा सिंह, निर्मला यादव, सुशीला यादव, कविता, शशि राय, मनीष राय, अनुज यादव, संजय सक्सेना,संजय यादव ,दीपक कनौजिया, अवधेश खरवार, धर्मेंद्र यादव, कमलकान्त सिंह, मंजेश यादव, लाल बहादुर शास्त्री, अवनीश,सोमनाथ शुक्ल सुरेंद्र यादव,मुकेश सिंह,रामचेत ,सिकंदर, चंद्रकेश  यादव समेत सैकड़ो ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्षता सुरेश सिंह एवं संचालन जिला मंत्री पवन पांडेय ने किया।

Popular Articles