Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विधायक पहुंचे कटान प्रभावित क्षेत्रों में

गाजीपुर।सदर विधायक जैकिशन साहू रविवार को सदर विधान सभाके कुर्था,जैतपुरा,रफीपुर,महाबलपुर,सोकनी,बढ़रिया,पुरैना,बयेपुर ,चोचकपुर गांव में हो रहे गंगा कटान का निरीक्षण सिंचाई विभाग के सहायक अधिशासी अभियन्ता और जुनियर इंजिनियर के साथ किये। उन्होंने अधिकारियों से गंगा कटान से बचाव के लिए स्थायी कार्य की परियोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को जल्द से जल्द गगां कटान की समस्या से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होने अधिकारियों से कहा कि कटान रोकने के लिए हर संभव कार्य कराया जाय। उन्होने सिचाई मंत्री से कटान क्षेत्र में बोल्डर और पत्थर डालने की मांग किया है। जिससे किनारे रहने वाले लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ,आदित्य यादव, राकेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Popular Articles