Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

रेवतीपुर (गाजीपुर।। सुहवल थाना के गरूआमकसूदपुर (पिपरा) में रविवार को हाईकोर्ट के आदेश पर करीब दस साल से ग्राम सभा की जमीन पर सर्वदेव यादव पक्का मकान बनाकर किए अतिक्रमण को तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर बुलडोजर से जमींदोज करा दिया। इसके बाद ग्राम सभा की जमीन का चिन्हीकरण और पत्थर लगवाकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया। प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हडकंम्प मचा हुआ है। तहसीलदार राम रामनारायण वर्मा ने चेताया कि ग्राम सभा की जमीन पर किसी भी तरीके का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,साथ ही अगर किसी ने ऐसा करने की कोशिश किया तो उसके खिलाफ मुकदमें के साथ ही उसके उपर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होने बताया कि गरूआ मकसूदपुर (पिपरा) गांव में सर्वदेव यादव ग्राम सभा के जमीन पर पिछले दस वर्ष पहले ईंट का पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिया था। गाँव के ही किसुनदेव ने इस मामलें में उनके खिलाफ शिकायत और मुकदमा दर्ज कराया था। उसके खिलाफ बेदखली का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी उसने जमीन खाली नहीं किया। तहसीलदार ने बताया कि इसके शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में कुछ माह पहले रिट दायर किया था,जिसके बाद हाईकोर्ट ने उक्त जमीन से कब्जा हटाने का आदेश दिया था।  इस अवसर पर नायब तहसीलदार जितेंद्र, कानूनगो नसीमुल्लाह,प्रदीप,कृपाशंकर,लेखपाल रमेश यादव आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Popular Articles