
गाजीपुर । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर के नसीरपुर गांव में सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह कुशवाहा के आवास पर पीडीए के कार्यक्रम में भाग लिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि सपा पीडीए पंचायत ये जन पंचायत है। इसके माध्यम से हमलोग आमजन को बताना चाहते है कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान दिया है। जो गरीब वंचित शोषित व्यक्ति आगे बढ़े । लेकिन भाजपा बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को अपमानित करने का काम कर रही है। बाबा साहब को भी अपमानित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जितने भी पीडीए के नायक है। उनको भाजपा अपमानित कर रही है । इसलिए हम लोग जनता के बीच जाकर अपील कर रहे है कि ऐसी सरकार से छुटकारा पाने के लिए पीडीए को मजबूत करें । हमारे महापुरुषों का अपमान करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने लालबिहारी यादव को सदन से बाहर करने के सवाल कहा कि भाजपा का यही लोकतंत्र है। उन्होने कहा कि बाबा साहब का लोकतंत्र अलग है। यही पहचाने कि जरूरत है । उन्होने कहा कि 2027 में बाबा साहब अंबेडकर का संविधान रहेगा। तभी समाजवादियों की सरकार रहेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रदेश के सभी जिलों में पीडीए का नारा बुलंद करने के लिए रणनीति बनाई है। इसे लेकर प्रदेश में बड़ी मुहिम शुरू करने जा रहे हैं । सभी लोगों को समर्थन मल रहा है। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव , दारा यादव , जितेंद्र पाल , कन्हैया पाल , मुन्नू पाल , शौर्या सिंह, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव , कमलेश यादव , आलोक कुमार, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, नरेंद्र कुशवाहा , देवेंद्र बिंद, ओमकार , राजू पाल आदि कार्यकर्ता रहे।




