Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

खो-खो प्रतियोगिता में रायबरेली को हराकर गाजीपुर प्रथम

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वाधान में राज्य महिला आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 फरवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की खो-खो टीम प्रतिभाग की पहला सेमीफाइनल मुकाबले में गाजीपुर ने श्रावस्ती को 09 अंको से हरा कर विजय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला रायबरेली बनाम गाजीपुर के बीच हुआ। जिसमें गाजीपुर ने छह अंक और रायबरेली ने चार अंक प्राप्त किया। गाजीपुर ने दो अंक से जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, जिला खो खो संघ के सचिव एवं डीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के प्रबंधक विपिन बिहारी राय, खो खो संघ के अध्यक्ष डॉ सानंद सिंह, जिला खो खो प्रशिक्षक राधेश्याम यादव, प्राचार्य पंकज राय बीएसडी पब्लिक स्कूल, संजय राय, लालबहादुर यादव, मृत्युंजय राय तथा अंजय राय आदि लोगों ने खो खो खिलाड़ियों को एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। गाजीपुर की टीम से शिवानी राय, अनु पांडेय, नैनिका राय, पिंटू यादव, अदिति यादव, अंशु यादव,आदि खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा।

Popular Articles