Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डिवाइडर से टकराई कार, सात घायल

नंदगंज (गाजीपुर) । थाना क्षेत्र पहाड़पुर चौराहे पर बुधवार की सुबह वाराणसी से गाजीपुर जा रही तेज गति से अर्टिका कार डिवाइडर से टकरा गयी। उसमें सवार तीन महिला सहित सात लोग घायल हो गये । सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भरती कराया।जानकारी के अनुसार गोरखपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के दीवान बाजार निवासी संजय अग्रवाल अपने परिवार के साथ विंध्याचल से वापस घर आ रहे थे कि पहाड़पुर चौराहे के समीप चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गयी। जिसमें चालक शशि यादव (40), संजय अग्रवाल (55), उनकी  पत्नी पल्लवी (50), पुत्र ऋषभ (25), पुत्री सौम्या (30), मीरा अग्रवाल (50) और राकेश अग्रवाल (55) घायल हो गये । सभी घायलों की मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया ।

Popular Articles