Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हसनपुरा गांव में प्रधान पद के उपचुनाव में 60.61 प्रतिशत हुआ मतदान

रेवतीपुर (गाजीपुर)। रेवतीपुर ब्लाक के हसनपुरा गाँव के प्रधान पद के लिए उपचुनाव बुधवार को कडी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हो गया। 1757 मतदाताओं में‌ से 1065 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो कुल मतों का 60.61 % है।मतदान सम्पन्न होने के बाद मतपेटिकाओं को सीलकर उसे ब्लाक मुख्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पुलिस के सशस्त्र जवान तैनात किए गये है।मतगणना 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालय में की जाएगी । मालूम हो कि बीते कुछ माह पूर्व यहां के प्रधान रहे,उपेंद्र यादव का बिमारी के कारण अस्पताल में निधन हो गया था,जिसके कारण प्रधान का पद रिक्त चल रहा था।इस उपचुनाव में कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।जिनके भाग्य का फैसला 21 फरवरी को ब्लाक मुख्यालय में होने वाले मतगणना में‌ होगा। रिटर्निंग अधिकारी जिला क्रीडा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि मतदान सकुशल सम्पन्न हो गया,मतपेटिकाओं कडी सुरक्षा में ब्लाक मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।

Popular Articles