Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीजी कालेज में पहले दिन पकड़े गये चौबीस नकलची

गाजीपुर। पीजी कालेज में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर बीएड विषम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को प्रारम्भ हुई। परीक्षा के पहले ही दिन बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 24 नकलची पकड़े गए। पीजी कालेज में बीस बीएड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बीएड परीक्षा के पहले दिन 1596 परीक्षार्थियों में 1550 उपस्थित एवं 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा देने के लिए कालेज गेट से घुसते समय ही सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय की उपस्थिति में पुलिस बल और पीएससी के साथ सघन तलाशी की गई। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं किसी भी प्रकार का अनुचित साधन सम्बन्धित सामग्री का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी गयी। प्राचार्य की अगुवाई में परीक्षा कक्षों की सघन जांच की गई। इस दौरान पहले दिन 24 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। आंतरिक उड़का दल के सदस्य मुख्य कुलानुशासक प्रोफे० (डॉ०) एसडी सिंह परिहार, प्रोफे (डॉ०)एसएन सिंह, प्रोफे (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉक्टर रामदुलारे, डॉ योगेश, डॉ गोपाल यादव, डॉ शिप्रा श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने यह भी बताया कि परीक्षा के पहले ही दिन 24 नकलची पकड़े गए हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि वह परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के अनुचित साधन का प्रयोग ना करें। नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों में ज्यादातर बिहार के मूल निवासी हैं। बिहार में बीएड के आधार पर गत वर्ष भारी संख्या में शिक्षकों की भर्ती हुई है।

Popular Articles