एक पढ़ी-लिखी बिटिया दो घरों को रोशन करती हैः डा0 हर्षिता तिवारी
भांवरकोल (गाजीपुर)। विकास खंड क्षेत्र के भदौरा स्थित भदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सामाजिक संस्था पहला कदम सेवा संगठन की ओर से निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम मुहम्मदाबाद डा0 हर्षिता तिवारी ने फीता काटकर किया । एसडीएम डा0 हर्षिता तिवारी ने कहा कि संस्था के लोग पिछड़े एवं वंचित समाज को जागरुक कर ग्रामीण क्षेत्र मे कार्य करने जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों का आवाहन करते हुए कहा की बच्चियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। एक पढ़ी-लिखी बेटी दो परिवारों को घर में उजाला करती है । उन्होंने कहा कि शासन की ओर से प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के लिए शासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जरूरत है बेटियों को शिक्षा से जोड़े। उन्होंने कहा कि बेटियां लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करें तो सफलता उनके कदम चूमेगी। इस मौके पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगा। जिसमें एक सौ दस मरीजो के नेत्रो का ईलाज किया गया और सुरक्षा हेतु आवश्यक सलाह भी दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक व अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के कमजोर तपके के अभिभावकों एवं गरीब छात्रों को निशुल्क शिक्षा दिलाना एवं शासन की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों को लाभ पहुंचाना है। इस मौके पर संस्था ने प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान सुशांत चंदू, अरुण गुप्ता किसन राजभर आदित्य मौर्य, आंचल मौर्य, और अभिषेक राजभर को प्रशस्ति पत्र के साथ आरओ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष विवेक कुशवाहा, संजीत कुशवाहा, राजकुमार राजभर,, बृजेश कुशवाहा,अरुण राजभर ,सत्येंद्र कुशवाहा ,बृजेश सिंह , अश्विनी राय,सुरेन्द्र कुशवाहा, विजय कुशवाहा,उमेश कुशवाहा,रुद्रनानाराण मौर्य, सुरेश गिरि आदि लोग उपस्थित रहे । अध्यक्षता सुरेश गिरी एवं संचालन रोहिणी कुमार पांन्डेय एवं सुरेंद्र कुशवाहा ने किया।
एक पढी़ लिखी बिटिया दो घरों को रौशन करती हैः एसडीएम



