Thursday, September 19, 2024

Top 5 This Week

spot_img

बाढ़ के पानी से भरे ताल में मिला महिला का शव

रेवतीपुर (गाजीपुर) । थाना क्षेत्र के टौंगा गाँव के पास शनिवार को बाढ के पानी से भरे ताल में एक पैतीस वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। टौंगा गांव के पास बाढ़ के पानी से भरे ताल में ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। शव मिलने की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गये। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी से शव बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद महिला की पहचान नहीं हो सकी। शव मिलने की जानकारी होने पर वहां पहुंचे नौली निवासी जयप्रकाश गुप्ता ने उसकी पहचान अपनी पत्नी अरूना गुप्ता(35) रूप में किया। जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उसकी पत्नी आठ अगस्त की भोर में शौच करने निकली थी,तभी से वह गायब थी। काफी कलर का पेटीकोट और आसमा‌नी कलर का ब्लाउज और हाथ में उसके चूड़ी पहने हुई थी। पुलिस का कहना है कि महिला का शव यहां किन परिस्थितियों में पहुंचा इसकी भी छानबीन की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की शिनाख्त उसका पति नौली निवासी जयप्रकाश गुप्ता ने थाने आकर किया। थानाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने बताया कि महिला दिमागी रुप से कमजोर थी। उसका उपचार चल रहा था। उसके पति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात शौच करने गयी थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

Popular Articles