जिला जज , डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

 जिला जज , डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार-7, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह शुक्रवार को
जिला जेल का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल में चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक तथा रसोई घर का निरीक्षण किया।इसके साथ ही जेल में लगाये सीसी टीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने जेल चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियों के सम्बन्ध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जेल के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण भी किया गया। रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाये। इसके लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाय। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह में दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली

You cannot copy content of this page