भाजपा हटेगी तभी बचेगा संविधान और लोकतंत्रः गोपाल

 भाजपा हटेगी तभी बचेगा संविधान और लोकतंत्रः गोपाल

गाजीपुर।समाजवादी पार्टी के सदर विधान सभा के सेक्टर प्रभारी,सह सेक्टर प्रभारी,जोनल इंचार्ज, सेक्टर पर्यवेक्षक और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक सदर विधान सभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर हुई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि सेक्टर एवं बूथ इकाई संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है। इन्हीं के भरोसे पार्टी अपनी रीतियों नीतियों और नेता के संदेश को जन जन तक पहुंचाता हैं। उन्होंने कहा कि हमें मतदान के साथ-साथ सावधान रहने की भी जरूरत है। हमें अपने बूथों की रक्षा करने की आवश्यकता है क्योंकि भाजपा हटेगी तभी संविधान और लोकतंत्र बचेगा। हमें भाजपा के साजिश और षडयन्त्रों से सतर्क रहना होगा। किसी बहकावे,लोभ, लालच और झूठ के बहकावे में नहीं आना है। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार को बेदखल करने में बूथ और सेक्टर प्रभारीगण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। अपने बूथ की रक्षा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही चरम सीमा पर है। देश की जनता उनके जुल्म,अन्याय और अत्याचार का हिसाब किताब करने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी है।उन्होंने कहा कि भाजपा चंदा वसूली और चंदा चोरी से बेनकाब हो चुकी है। चंदा वसूली की पोल खुल जाने से बौखलायी भाजपा विपक्ष पर हमलावर है। बैठक में विधायक जैकिशन साहू, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,सिकंदर कन्नौजिया,सूरज राम बागी,रामबचन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,डॉ समीर सिंह,परशुराम बिन्द,आत्मा यादव, भरत यादव, मुन्नन यादव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, वृजदेव खरवार,रीता विश्वकर्मा,विभा पाल,रीना यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, अनीता यादव, अभय सिंह,बांबी चौधरी,आकिब शिब्लू उपस्थित थे। संचालन विधान सभा महासचिव अंजनी कुमार गौरव ने किया।

You cannot copy content of this page