Thursday, September 19, 2024

Top 5 This Week

spot_img

ओलंपिक के खिलाडियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

गाजीपुर। पेरिस ओलंपिक 2024 मे कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे यूपी के दो खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल का सम्मान समारोह मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी ललित उपाध्याय एव राजकुमार पाल को उनके परिजनो संग स्मृति चिन्ह देकर  सम्मानित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पेरिस ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चला, जिसमें भारत ने एक रजत व पॉच कास्य पदक जीते। जिसमें यूपी के दो हॉकी खिलाड़ी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतने में अपनी अहम भूमिका निभाई। जिनका आज सम्मान हो रहा है। उन्होने शुभकामना देते हुए दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की तथा खिलाड़ी राजकुमार पाल जो गाजीपुर के रहने वाले हैं उन्हे डिप्टी एसपी के पद पर चयन करने की घोषणा की। इसके साथ उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी जिन्होने ओलंपिक में देश का प्रतिनित्व किया है उन्हे 10-10 लाख रूपये की सम्मान राशि लखनऊ में सम्मान समारोह के दौरान दी जायेगीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ललित उपाध्याय एवं राजकुमार पाल की माता की साधना का नतीजा है कि वह आज इस मुकाम पर है। ललित उपाध्याय पहले ही डिप्टी एसपी बनाये जा चुके है तथा राजकुमार पाल जल्द ही डिप्टी एसपी0 होगें। उन्होने  मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी के प्रबन्धक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह एवं स्व0 तेजबहादुर सिंह जिन्होने हॉकी की नर्सरी को बढाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उनकी प्रशंसा करते हुए कहां कि आज जो दो खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत का गौरव बढा रहे है यह उन्ही की साधना का परिणाम है।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ‘‘खेला इण्डिया खेलो‘‘ के लिए हर खिलाड़ी को खेलने के लिए प्रोस्ताहित करते है तो उसके पीछे भी एक भाव होता है कि अगर आप देश के लिए खेलेगे तो देश आपके लिए जान लगा देगा। कहा कि खेल को बढावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है , खिलाड़ियो के लिए हर जिले में एक स्टेडियम, ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाया जा रहा है। खेल कूद के लिए युवा मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्पोर्स्ट किट्स उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार का प्रदेश में खेलो का पूरा सपोर्ट है।

पांच सौ से अधिक खिलाड़ियो को अलग अलग विभागो में शासकीय नौकरियां एवं सम्मान दिया गया है। प्रदेश में खेल एकेडमियो को सरकारी स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है। यही कारण है कि आज हमारे पास दो अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 84 स्टेडियम, 67 बहुद्देशीय हाल, 13 कुश्ती हाल, 15 सिन्थेटिक हॉकी मैदान , 47 अत्याधुनिक जिम सेन्टर, 20 सिन्थेटिक टेनिस कोर्ट, 16 छात्रावास भवन , 06 सुटिंग रेंज, 14 सिन्थेटिक बास्केटक बॉल कोर्ट, 02 जूडो हॉल, 12 वेटलिफ्टिंग हॉल, 02 इन्डोर वालीबाल तथा 19 फॉरमेटिक हॉकी खेल अवस्थानो का कार्य अबतक सम्पन्न हो चुका  है। खेल और खिलाड़ियो को प्रोस्साहन करने के लिए 18 जनपदों में 16 खेलो में 44 छात्रावास का संचालन हो रहा है। 03 स्पोर्स्टस कालेज लखनऊ, गोरखपुर एवं इटावा में संचालित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर के 10 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों जिसमे उत्तम सिंह, पवन राजभर, चन्दन यादव, मनोज यादव, अजीत यादव , आशु मौर्या, विशाल पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, जमीला बानो, राधेश्याम यादव, एवं हॉकी प्रशिक्षक इन्द्र देव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने प्रदेश के खिलाड़ियो को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं महासचिव हॉकी इण्डिया भोला सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामना दिये। स्वागत सम्मान पूर्व सांसद  राधेमोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,  जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व विधायक सुभाष पासी, डा. सानंद सिंह,खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह, कुलपति पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर वन्दना सिंह, डीआईजी डॉ ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डा0.ईरज राजा सहित खिलाड़ी, आमजन एव प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Popular Articles