Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

भांवरकोल(गाजीपुर)। पुलिस ने मलिकपुरा मोड़ से शुक्रवार को अपहृत युवक शिवम राय को 12 घन्टे में सकुशल बरामद कर कार सवार तीन अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन तमंचा व तीन कारतूस बरामद किया है।सोनाड़ी गांव निवासी संजय राय ने पुलिस को सूचना दिया था कि उसके पुत्र शिवम राय को कुछ लोग मारपीट कर गाड़ी से उठा ले गये। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने मुकदमा दर्ज कर सकुशल बरामदगी और गिरप्तारी के लिए अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरु कर दी। थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि बिना नंबर की एक ब्रेजा गाड़ी अमरुपुर से होते हुए कुनआन की तरफ जा रही है। जिसमें कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक तिवारी पुलिस कर्मियों के साथ धनेठा वाली रोड पर आ गये ।इसी बीच एक ब्रेजा गाड़ी बिना नम्बर की आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोककर के चेक किया तो तीनों अपहरण कर्ता के पास से तीन तमंचा व तीन कारतूस बरामद किया कार में बैठा अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पूछताछ करने पर तीनों ने अपना नाम सोनाडी गांव निवासी नंदू राय उर्फ जयप्रकाश राय, जमानियां के बेटाबर कलां निवासी धर्मेन्द्र पाण्डेय तथा टिसौरा गांव निवासी यूश राय बताये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव,का0 शिवेन्द्र पाल, का. अमित यादव, का. राजू कुमार तथा का. मोनू कुमार शामिल रहे

Popular Articles