Thursday, September 19, 2024

Top 5 This Week

spot_img

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी शिक्षक और शिक्षार्थियों के कंधों पर हैः डा. सानंद सिंह

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अंतर्गत सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की ट्रस्टी सावित्री सिंह तथा प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने ध्वजारोहण करके भारत माता एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किये। इस अवसर पर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति एवं समाज के लिए प्रभावकारी संदेश दिया । स्पोर्ट हेड अवनीश राय के निर्देशन में बच्चों ने  बहुत ही अद्भुत और आकर्षक तरीके से स्कॉटिंग तथा परेड कर तिरंगे को सलामी दिए। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर सानंद सिंह ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी शिक्षक और शिक्षार्थियों के कंधों पर है साथ ही सभी बच्चों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में उन्होंने स्वच्छता की शुरुआत , पर्यावरण बचाना ,पानी बचाना, सरकारी संपत्ति को बचाना हमारा कर्तव्य है का बोध कराया।  उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज खास करके सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र- छात्राएं  विज्ञान ,खेल, एव शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ कर भारत के सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने भारत की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को संबोधित करते हुए एक नए भारत अर्थात विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साझा किया एवं सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। निदेशक डॉ प्रीति सिंह का जन्मदिन भी केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने अंत में वोट आफ थैंक्स ज्ञापित किया।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त का राष्ट्रीय त्योहार हम बहुत गर्व से मनाते हैं ।अखंडता में एकता का प्रतीक यह त्यौहार हर एक भारतवासी के लिए हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण होता है। सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस की ट्रस्टी सावित्री सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत एवं उनकी गरिमामय उपस्थित के लिए धन्यवाद दिए। काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय एवं सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक  अमित रघुवंशी को सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिवार की तरफ से धन्यवाद दिए।

इस मौके प्राचार्य डॉ रामचंद्र दुबे, सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉक्टर तेज प्रताप सिंह, सत्यदेव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य इंजीनियर अजीत कुमार यादव ,सत्यदेव आईटीआई के प्राचार्य इंजीनियर सुनील कुमार यादव, सत्यदेव नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार त्यागी, सत्यदेव हॉस्पिटल के इंचार्ज मिलन दुबे, उपप्रधानाचार्य आवेश कुमार ,सभी शिक्षक गण मे प्रकाश सिंह ,विष्णु दत्त शर्मा, अभिमन्यु यादव, जानकी गुप्ता, श्रेया सिंह ,ऋतंभरा श्रीवास्तव ,विशेश्वर तिवारी ,नीतीश शर्मा ,श्वेता पांडे, अंकिता निषाद, कुशल सिंह, गुरुचरण चौधरी, सुनील सिंह, इंदुकला तिवारी,भोली त्रिपाठी, निशा यादव, अभिषेक यादव ,आशीष प्रजापति, शिप्रा सिंह, नीतू विश्वकर्मा, अर्चना पांडे, चंद्रजीत यादव ,अमरलेश यादव, अनन्या चौरसिया ,अंकित मिश्रा, धीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन शिवांगी सिंह एवं अक्षय उपाध्याय के निर्देशन में महिमा यादव ,साइमा खान, चंदनु तिवारी एवं प्रज्ञा मौर्य ने किया।

Popular Articles