
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में कार्यशाला की गई।जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का जन-अभियान है। प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ इसकी तैयारियों में जुटना चाहिए, ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग इस राष्ट्रीय उत्सव का सहभागी बन सके।प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रत्येक घर तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि 6 अगस्त को जंगीपुर विधानसभा के सभी मंडलों की तैयारी कार्यशाला तथा 7 अगस्त को जिले के शेष मंडलों की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके उपरांत 10, 11 एवं 12 अगस्त को प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को सैनिक चौराहे से सरयू पांडेय पार्क तक जिले की मुख्य तिरंगा यात्रा विशाल जनसमूह की सहभागिता के साथ निकाली जाएगी।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,भानुप्रताप सिंह, बृजेन्द्र राय, राजेश राजभर, विनोद खरवार, सरिता अग्रवाल, सुनीता सिंह, रामराज बनवासी, रमेश सिंह पप्पू, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह,सुमित तिवारी, सुधाकर कुशवाहा, मारकंडे चौहान, पप्पू कुशवाहा, सशांक राय, सरोज मिश्रा, सुमन बिंद, विनोद अग्रवाल, अविनाश सिंह, राजन प्रजापति, शनि चौरसिया, गर्वजीत सिंह सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष और प्रभारी सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।



