Wednesday, August 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नीलगाय से टकराकर गिरे दुधिया को अज्ञात वाहन ने कुचला

जंगीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दूध विक्रेता की मौत हो गई। हादसा देवकठीया के पास उस समय हुआ, जब बाइक से घर लौट रहे अधेड़ की बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि बद्दूसराय निवासी रामजी यादव (52) दूध बेचने का कार्य करता था। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह बाइक से दूध लेकर गाजीपुर गया था। दोपहर में घर लौटते समय देवकठीया के पास अचानक सामने नीलगाय आ जाने से उनकी बाइक टकरा गई। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पुत्र के तहरीर पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Popular Articles