Thursday, August 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हथियाराम मठ में मनाया गया ब्रह्मलीन महंत बालकृष्ण यति का निर्वाण दिवस

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 25वें ब्रह्मलीन महंत महामंडलेश्वर पवहारी स्वामी बालकृष्ण यति का निर्वाण दिवस सोमवार को मठ परिसर में मनाया गया। मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर भवानी नन्दन यति ने मुख्य यजमान (कानपुर के प्रांत प्रचारक) श्रीराम सिंह के साथ मिलकर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत शिवोपार्चन किया। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत की समाधि पर विशेष पूजन-अर्चन किया गया और सनातन परंपरा के अनुसार गौ दान का अनुष्ठान भी संपन्न हुआ।भवानी नन्दन यति ने कहा कि गुरु का जीवन और उनके उपदेश ही शिष्यों के लिए सच्ची पूंजी हैं। उन्होंने सभी अनुयायियों से अपने गुरु महाराज द्वारा दिखाए गए सत्य, अध्यात्म और लोक-कल्याण के मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया।

… ऐतिहासिक है हथियाराम मठ की परंपरा

दत्तात्रेय, शुकदेव और आदि शंकराचार्य से प्रारंभ होने वाली इस पीठ की संत परंपरा अत्यंत प्राचीन है, जिसके प्रमाण भारतीय इतिहास और प्राचीन हस्तलिपियों में मिलते हैं। श्रीसिंह श्याम यति से शुरू हुई इस पीठ की संत परंपरा ने धर्म प्रचार के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज भी मठ द्वारा संचालित अनेक शिक्षण संस्थाएं समाज के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर देवरहा बाबा बिरनो, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सिंह, प्राचार्य डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी, डॉ. अमिता दूबे, रिंकू सिंह, अंजू सिंह, शिखा सिंह, शिवानंद सिंह झुन्ना, चंद्रशेखर सिंह, लौटू प्रजापति, सर्वजीत सिंह, रणजीत सिंह, अरविंद कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु नर नारी उपस्थित रहे।

Popular Articles