Thursday, August 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नशा मुक्त की शुरुआत स्वयं एवं अपने परिवार से होनी चाहिए

गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निर्देशन में डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम ढोटारी  में “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना गया । जिसमें युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नशा मुक्त की शुरुआत स्वयं एवं अपने परिवार से होनी चाहिए। जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। जब युवा शक्ति समाज के प्रति अपना शत-प्रतिशत योगदान देगी, तभी स्वस्थ, समर्थ, सशक्त एवं विकसित भारत का सपना साकार होगा। प्राचार्य ने सभी को नशा मुक्त की शपथ दिलाई तथा नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सिंह, गोवर्धन पासवान, माया चौहान, सुरेश प्रसाद, विश्राम एवं कौशल्या तथा महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Popular Articles