Wednesday, August 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल

सेवराई (गाजीपुर)। गहमर पुलिस ने पहली अगस्त को रेवतीपुर सीमा पर मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बदमाशों के कब्जे में 90620 नगदी, सोने के जेवरात , पांच मोबाईल, बाइक ,दो तमन्चा व दो खोखा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि 29 जुलाई को नवली निवासी मेराज कुरैशी ने सूचना दिया कि उसकी मीट की दुकान नवली में है। 29 जुलाई को दुकान पर दो व्यक्ति आये और बताये कि चार बकरा बेचना है।इसके बाद वह अपने भाई आजाद कुरैशी के साथ बकरा लेने चल दिया और जब ग्राम बसुका व करहियां के बीच स्थित मंदिर के समीप पहुँचे तो दोनो व्यक्तियों ने मेरे  सिर पर तमन्चे से वार कर मारपीट कर 60 हजार रूपया व एक सोने की चैन छीन लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद गदाईपुर निवासी नवीन पाण्डेय ने पुलिस को सूचना दिया कि उसकी कामाख्या धाम मन्दिर पर मैरिज हॉल है। उसके मोबाइल पर एक बदमाश फोन करके अपने आप को शंकर  पाण्डेय कटरा गैंग सदस्य बताते हुए बीस हजार रुपये रंगदारी मांगा जब मैने मना किया तो उसने कहा कि पैसा नही दोगे तो  गोली मारकर हत्या कर दूंगा।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश करने लगी। पहली अगस्त को प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी व चौकी प्रभारी कामाख्या धाम संजय कुमार यादव पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस रेवतीपुर बार्डर खड़े होकर बदमाश का इंतजार करने लगी। इसी दौरान बाइक से दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने उन्हे रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दिया। पुलिस अपने को बचाते हुए ताबडतोड़ फायर कर दिया। गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। जिससे बदमाश घायल हो गये।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मरदह के नोनरा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी तथा मलेठी निवासी शमीम बताये। दोनों के ऊपर दर्जनों मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज है।

Popular Articles