Thursday, August 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आफिया नेगार को उर्दू में पीएचडी की उपाधि

कासिमाबाद गाजीपुर । ब्लाक के सोनबरसा गांव की रहने वाली आफिया नेगार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के 30वें दीक्षांत समारोह में उर्दू विषय में पीएचडी की उपाधि मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की।आफिया नेगार ने बताया कि वर्ष 2017 में यूजीसी-नेट उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शकील अहमद के निर्देशन में ‘अली अब्बास हुसैनी : हयात और अदबी खिदमत’ विषय पर शोध कार्य पूरा किया। वर्तमान में बिहार में उर्दू विषय की प्रवक्ता के पद पर कार्यरत आफिया ने कहा कि पीएचडी की उपाधि उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि एक दिन पीएचडी की डिग्री हासिल कर सकेंगी, लेकिन निरंतर मेहनत और मार्गदर्शन से यह सपना साकार हुआ । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई जावेद अहमद और शोध निर्देशक प्रो. डॉ. शकील अहमद को दिया। कहा कि भाई ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जबकि गुरु के मार्गदर्शन ने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में अहम भूमिका निभाई।

Popular Articles