Thursday, August 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डंफर से कुचलकर बाइक सवार चिकित्सक की मौत

रेवतीपुर गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआ मकसूदपुर गांव के सामने हाइवे पर बुधवार को डंफर से कुचलकर बाइक सवार निजी चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर हाइवे जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि ढढ़नी भानमल राय गांव निवासी डा.संजय राम बाइक से किसी कार्य से गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान गरुआ मकसूदपुर के पास सड़क सकरा होने के कारण गाजीपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक मय डंफर फरार हो गया।इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। वहीं,घर पर खबर पहुंचते ही परिजनों में शोक छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया,जिससे गाजीपुर-जमानियां मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।मृतक संजय राम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह ढढ़नी में एक निजी क्लीनिक संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।उनकी पत्नी उर्मिला जो गौसपुर की निवासी हैं। उनका एक पुत्र आदर्श पढ़ाई कर रहा है।परिवार में उनके वृद्ध पिता परसिद्धन भी हैं।मृतक के छोटे भाई अक्षय उर्फ मिंटू ने आरोप लगाया कि राजमार्ग किनारे नाले के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों और सड़क पर फैली मिट्टी के कारण मार्ग संकरा हो गया था।उन्होंने कहा कि इसी वजह से यह हादसा हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम निधि, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार रामनारायण वर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनकी मांगों में डंपर चालक की गिरफ्तारी, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल था।प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्यकांत यादव ने बताया कि हादसे के बाद फरार डंपर चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जाम समाप्त कराने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत जारी है।

Popular Articles