Thursday, August 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने पीजी कालेज में किया पौधरोपण

गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पीजी कालेज के प्राचार्य डा.राघवेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन में पीजी कालेज के परिसर में सनबीम स्कूल के बच्चों ने 122 पौधे लगाकर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। विद्यालय के तरफ से बच्चों और अध्यापकों को रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में एस्टेट इंचार्ज अभिषेक सिंह तथा कोऑर्डिनेटर शुभ्दा राय की भूमिका रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल आज की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।  उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने कहा, कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। यदि प्रत्येक छात्र अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर  विद्यालय प्रबंधन के लोग शामिल रहे ।

Popular Articles