
भांवरकोल (गाजीपुर)।पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री उमेश राय अपने पैतृक गांव पलिया बुजुर्ग पहुंचे। गांव आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों और उनके करीबियों ने उनका स्वागत किया।मंत्री उमेश राय ने अपने पुराने दिनों और जड़ों को याद करते हुए गांव के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं में उनके साथ तस्वीर खिंचवाने और मिलने की भारी उत्सुकता देखी गई। मंत्री ने भी बेहद सादगी के साथ ग्रामीणों के बीच वक्त बिताया और उनके साथ सेल्फी भी ली।पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री उमेश राय का ढोल-नगाड़ों और फूलों के हार के साथ स्वागत किया। उमेश राय ने कहा कि अपने पैतृक गांव और अपनों के बीच आकर जो सुकून मिलता है, वह कहीं और नहीं मिल सकता। ग्रामीणों ने गांव की कुछ समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी मंत्री से चर्चा की, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।




