Tuesday, June 16, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विनीत राय हत्याकांडः कटरा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने अठारह दिन बाद 16 जून को चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान होटल संचालक विनीत राय हत्याकांड में शामिल दो शूटरों रुहीपुर निवासी शिवम दुबे पुत्र शैलेश कुमार तथा सोहिलापुर बबेडी निवासी रहमान अली उर्फ गोल्डेन को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पुलिस ने इससे पहले चार जून की रात में एक लाख के इनामियां कमलेश बिंद को मुठभेड़ में मार गिराया था। मालूम हो कि 29 मई की देर रात होटल बिंदु के मालिक आलोक राय डब्लू के पुत्र विनीत राय हनी की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस मामले में आलोक राय ने कटरा गैंग के शंकर पांडेय, आलोक दुबे, कमलेश चौधरी तथा सोनू यादव के साथ कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। डीआईजी वैभव कृष्ण ने नामजद आरोपितों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। विनीत राय की हत्या के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश कर रही है।चार जूनकी रात में शहर के पवहारी बाबा रोड पर पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में कमलेश चौधरी मारा गया था। इस मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी के कंधे पर गोली लगी थी। पुलिस कटरा गैंग के मुख्य सरगना शंकर पांडेय ,आलोक दुबे तथा सोनू यादव की तलाश कर रही है। एसपी डा. ईरज राजा के निर्देशन में पुलिस लगातार अपराधियों के संभावित ठिकानो पर छापेमार कर रही है। इसी दौरान कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह तथा रजागंज चौकी प्रभारी अभिनव कुमार गुप्ता हमराहियों के साथ चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रुहीपुर निवासी शिवम दुबे पुत्र शैलेश कुमार तथा सोहिलापुर बबेडी निवासी रहमान अली उर्फ गोल्डेन को गिरफ्तार किया है। 

Popular Articles