Tuesday, June 16, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भाजपा शहीद के नाम पर झूठे आंसू बहा रही हैःविधायक

गाजीपुर। जंगीपुर के सपा विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने 16 जून को पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा शहीद के नाम पर झूठे आंसू बहा रही है और समाज में जातिय विद्वेष पैदा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रही है। उन्होंने जैतपुरा गांव में शहीद हुए महेश कुशवाहा के नाम पर भाजपा द्वारा की जा रही गंदी राजनीति पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जैतपुरा गांव में बने गंगा दास बाबा के नाम पर बने गेट पर शहीद स्मृति का शिलापट्ट लगायें जाने पर कहा हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन भाजपा जिस तरह से शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है तकलीफ़ इस बात की है। उन्होंने कहा जिस गेट की बात हो रही है उस गेट को हमारे पिता एवं पूर्व विधायक स्व.कैलाश यादव जी ने सन् 2006 में पूर्वांचल विकास निधि से बनवाया था। जिस रास्ते को शहीद के नाम पर करने की बात की जा रही है वह रास्ता पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी, गड्ढे में तब्दील हो गई थी। उस सड़क को भी हमने शासन से 50 लाख रूपये स्वीकृत कर बनवाया है। भाजपा सरकार ने इस शहीद के नाम पर आज तक कुछ नहीं किया है। भाजपा सरकार ने शहीद के घर तक सड़क बनाने का वादा किया था लेकिन आज तक यह सरकार अपना यह वादा पूरा नहीं कर पायी। बंजर की जमीन जिसे नौ धूर शहीद की प्रतिमा लगाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा पट्टा किया गया था उस जमीन को शहीद परिवार द्वारा लेने से मना कर दिया था। उस जमीन को भी हमने नवैयत बदलवाकर शहीद के नाम से करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस जमीन पर लगी हुई मुर्ति और उसके फाउंडेशन का भी खर्च शहीद के परिवार ने ही दिया है।‌ किसी पर बिना तथ्य और जानकारी के आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए। सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा लगाया गया आरोप अति निंदनीय है। जिलाधिकारी द्वारा दिया गया यह बयान कि गेट पर 2021 से ही शहीद का नाम दर्ज था पूरी तरह झूठा और गलत है।  उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों द्वारा मीडिया में यह बयान चलवाना की विधवा परिवार को विधायक द्वारा अपने आवास से अपमानित कर भगा दिया गया पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि हमारे आवास पर शहीद परिवार का कोई सदस्य नही‌ आया था । उन्होंने कहा कि शहीद हमारे गांव का है, उनकी शहादत ने हम सबको गौरवान्वित किया है। हम सब लोग उनकी शहादत को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबसे शहीद परिवार के लिए जो कुछ भी हो सकेगा जी जान से करेंगे। भाजपा के लोग ओछी राजनीति न कर शहीद के सम्मान में अगर कुछ अच्छा कर सकें तो करें। अन्यथा अनर्गल प्रलाप न करें। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Popular Articles