Tuesday, June 16, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एक करोड अस्सी लाख की हेरोइन बरामद

गाजीपुर। गहमर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदौरा के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 260 ग्राम हेरोईन बरामद किया है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्टीय कीमत एक करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है। उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय व कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदौरा के पास चेकिंग करने लगी। उसी दौरान एक युवक पैदल जा रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो सौ 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बिहार के आरा जिले के सिकरहता कला थाना सिकरहता कला निवासी मधुमंगल कुमार बताया।

Popular Articles