Monday, June 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आठवें वेतन आयोग की संस्तुति के लागू होने तक चलेगा आन्दोलन

गाज़ीपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एशोसियेशन की मासिक बैठकर कलेक्ट्रेट परिसर के पेंशनर भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने आल इंडिया राज्य फेडरेशन द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र व्यापी आन्दोलन के अगले चरण के लिए सहयोग की अपील किये। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारी एवं शिक्षकों से आपसी मतभेद भुला कर संगठन को मजबूत करने का अनुरोध किया।  जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने पेंशनरों से आग्रह किया कि उनकी जो भी समस्या हो उसको लिख कर एशोसियेशन को दें ताकि सम्बन्धित विभाग से निस्तारण कराया जा सके। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत कर नवीनीकरण शुल्क एवं निर्धारित विशेष आर्थिक सहयोग जमा करने पर जोर दिया। बैठक से बाल कृष्ण यादव, डाक्टर दिनेश सिंह, डीएन राय, उग्रसेन सिंह, डाक्टर दिनेश सिंह,  वरमेशर उपाध्याय, इ. राम नाथ ठाकुर, अमर नाथ तिवारी, “अमर ” जगदीश गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, मौ मोइनुद्दीन, यूत शर्मा, इ प्रतीप शर्मा, दिनेश सिंह, जय प्रकाश वर्मा, डाक्टर पी एन सिंह, अवध यादव, मुहम्मद अली,  शकील अहमद, मिठाई राम, चंद्र बलि प्रजा पति, गोपाल जी तिवारी आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन अम्बिका दुबे एवं जनार्दन सिंह ने किया।

Popular Articles