
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राइफल क्लब में लॉर्ड्स डिस्टलरी लिमिटेड के सहयोग से प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण का कार्यक्रम किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुनील पांडेय एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डा रवि रंजन ने सभी टीबी मरीजों को कतारबद्ध कराते हुए पोषण पोटली वितरित कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 24 मार्च से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चल रहा है। जिले में हैंडल एक्सेल मशीन प्राप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिससे गांव गांव जाकर मेडिकल मोबाइल बैन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की चेष्ट एक्स-रे हैंडल एक्सरे मशीन द्वारा प्रतिदिन 600 से 700 कराया जा रहा है और प्रतिदिन 20000 बलगम जांच कराने का लक्ष्य रखा गया है। सभी ब्लॉक में ट्र नैट मशीन उपलब्ध है।

जिससे बलगम जांच कराया जा रहा है। 19 ट्र नैट मशीन एवं दो सी बी नैट मशीन उपलब्ध है। जिससे सभी संभावित टीवी मरीजों का बलगम जांच एवं चेस्ट एक्सरे कराया जा रहा है। डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक माह के 15 तारीख को सभी ब्लॉक में टीवी मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया जा रहा है। उन्होने सभी को निक्षय मित्र बनकर टीवी मरीजों को गोद लेने के लिए अपील किया । इस कार्यक्रम में लॉर्ड्स डिस्टलरी के एच आर, एडमिन आनंद राय, जिला क्षयरोग विभाग कि तरफ से डॉक्टर मिथिलेश सिंह (डीपीसी), विवेक सिंह, वेंकटेश शर्मा, सुनील वर्मा, शशि सिंह, सौरभ सिंह उपस्थित रहे।




