Monday, June 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीजी कालेज में प्रवेश के लिए 25 जून तक

गाजीपुर। पीजी कालेज में सत्र 2026-27 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अच्छी खबर है। कालेज प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।अब अभ्यर्थी 25 जून तक कालेज की वेबसाइट *www.pgcghazipur.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी, जिसे अब 25 जून तक बढ़ाया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस विस्तार से उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा जो विभिन्न कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड तथा प्रवेश परीक्षा संबंधी सूचना एवं दिशा-निर्देश समय -समय पर महाविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जाती रहेगी हैं।

Popular Articles