
गाजीपुर। छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से मिला तथा छात्र नेताओं पर फर्ज़ी मुकदमें वापस लेने तथा गलत करने वाले होटलों पर कार्रवाई के सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व में एक दिल्ली की नाबालिग से होटल में दुष्कर्म कि घटना घटी थी। जिसको संज्ञान लेकर छात्र नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल उस समय के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में ज्ञापन सौपा था। पुलिस अधीक्षक ने इन दोनों होटल पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई किया था। इसी प्रकरण से इन छात्र नेताओं से नाराज होकर होटल संचालकों ने छात्र नेता शशांक उपाध्याय, छात्र नेता दीपक उपाध्याय, छात्र नेता अभिषेक राय, छात्र नेता संदीप राय पर 10 जून को रिपोर्ट दर्ज कर किया गया । छात्रनेताओं ने जिलाधिकारी को बताया गया कि जिन छात्रों पर मुकदमें है। उसमें किसी का कोई आपराधिक इतिहास नही है। जिलाधिकारी से मांग की गई कि छात्र नेताओं पर फर्जी मुकदमे हटाये जाए और अवैध होटल पर विधिक कार्यवाही हो। जिलाधिकारी ने न्याय पूर्ण कार्यवाही करने का भरोसा दिलवाया। इस कार्यक्रम में छात्रनेता शम्मी कुमार सिंह, अंकित राय, प्रवीण दुबे, अमरनाथ राय,देवेश राय, ओजस्व साहू,अमृतांश बिन्द, विकास यादव, निलेश बिंद, विकास तिवारी, रोशन सिंह, प्रकाश राय, संतोष कुमार, शिवम ,राजू पाण्डेय, अंकित सिंह,अविनिश सिंह आदि लोग मौजूद थे।




