
बिरनो (गाजीपुर)। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए बिरनो टोल प्लाजा पर रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ, प्रभारी यातायात मनीष त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष बिरनो ने किया। चेकिंग के दौरान शराब पीकर, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, एचएसआरपी नंबर प्लेट समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 137 वाहनों का चालान किया गया।पुलिस के अनुसार जांच के दौरान दो वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा 24 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न तथा 8 वाहनों पर नंबर प्लेट संबंधी नियमों के उल्लंघन में चालान की कार्रवाई हुई।इस विशेष अभियान में कुल तीन लाख 53 हजार का जुर्माना लगाया गया।




