Wednesday, October 23, 2024

Top 5 This Week

spot_img

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने झोंकी ताकत

गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में बाइक जुलूस विकास भवन से निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचा। जहां विरोध प्रदर्शन,सभा कर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को एक सूत्रीय पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन सौंपा। बाइक जुलूस में कर्मचारी अपने हाथों में पुरानी पेंशन बहाली से संबंधित स्लोगन,लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए चल रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन के अतिरिक्त हमे कोई भी अन्य पेंशन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं।राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि राज नेताओं को पुरानी और कर्मचारियों को शेयर बाजार पर आधारित नई पेंशन देना अन्याय पूर्ण है। ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने समस्त कर्मचारी शिक्षक संघ के लोगों से आपसी मतभेद भुला कर एक जुट होकर आन्दोलन करने की अपील की। कई कर्मचारी संगठन ने इस आन्दोलन को अपना समर्थन दिया। आन्दोलन को मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे, इं सुरेंद्र प्रताप,बैजनाथ तिवारी,अरुण सिंह,मनोज यादव,सुभाष, सुनीता यादव, जेपी यादव,राम नगीना यादव,राकेश यादव रंगनाथ यादव, कृष्णा यादव ईश्वर यादव,उमेश कुमार,हरे राम यादव,अतुलेश राय,पवन राय,मनोज राय,कौशल चौबे,श्रीप्रकाश तिवारी,शिव चन्द यादव,जितेंद्र प्रसाद,कौशल कुमार,प्रदीप ,उपेंद्र यादव,अनिल कुमार, संत कुमार,गोरख यादव आदि कर्मचारी शामिल रहे। अध्यक्षता बालेंद्र त्रिपाठी एवं संचालन जेपी यादव ने किया।

Popular Articles