Friday, June 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ऐसे वृक्ष लगाये गये है जो आक्सीजन प्रदान करते हैः जिला जज

गाजीपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर “एक पेड़ माँ के नाम” पौधरोपण अभियान के तहत पांच जून को जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपड़ किया गया। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि ऐसे वृक्ष लगाये गये है जो आक्सीजन प्रदान करते है व कुछ ऐसे वृक्ष भी है जो फलदार है, कहा भी गया है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इसी उद्देश्य से हम लोगों ने आज जो पेड़ लगाये है वो मॉ को समर्पित कर लगाये गये है। इस अवसर पर अली रजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03, शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, लोक अदालत श्वेता वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट,  राम अवतार प्रसाद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01,  संजय के. लाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-01, , विजय कुमार-IV अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-02, नूतन द्विवेदी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला वन अधिकारी व वन विभाग के अन्य पदाधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles