
गाजीपुर।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित जून सत्र परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र पीजी कॉलेज पर परीक्षा संचालन का इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ देव नारायण पाठक ने तीन जून को औचक निरीक्षण किया । परीक्षा केंद्र के अधीक्षक प्रो एसएन सिंह ने केंद्र के क्रियाकलापों की जानकारी दिया । परीक्षा संचालन के विभिन्न पहलुओं जैसे परीक्षा की शुचिता, प्रश्न पत्रों का रखरखाव एवं गोपनीयता आदि की सघन जांच कर डॉ पाठक केंद्र के कार्यों और संचालन पर संतोष व्यक्त किया। इग्नू अध्ययन केंद्र 27101 पीजी कॉलेज के समन्वयक डॉ एस एन सिंह ने केंद्र पर जुलाई 2026 सत्र में केंद्र के अन्य कार्यक्रमों के साथ साथ कई रोजगारपरक कार्यक्रमों में प्रवेश का लिंक खुलने पर खुशी जाहिर किया। उन्होने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए दूर दराज के इलाकों के शिक्षार्थी एवं कामकाजी लोगों के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने में बहुत मदद मिलेगी । डॉ पाठक ने बताया की, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम देश के हर कोने तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुँच को साकार करते हुए इग्नू ने वर्ष में दो बार प्रवेश प्रक्रिया को संचालित करने के क्रम में जुलाई 2026 सत्र हेतु ऑनलाइन प्रवेश के लिए लिंक खोल दिया है। अपने मन मुताबिक कार्यक्रमों मे प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी इग्नू द्वारा संचालित लगभग 295 ओ डी एल कार्यक्रमों और लगभग 44 ऑनलाइन कार्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। इन कार्यक्रमों मे प्रवेश के साथ साथ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के विश्वस्तरीय पाठ्य सामग्री प्रवेश परांत विद्यार्थी के पते पर भेज दी जाती है । किसी विषय से स्नातक अथवा परास्नातक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी भी यू जी सी के नियमानुसार इग्नू से कोई उपाधि कार्यक्रम साथ साथ कर सकते है। इग्नू विश्व का सबसे अधिक नामांकन वाला केन्द्रीय विश्वविद्यालय होने के नाते इसकी उपाधि की वैधता बी एच यू जैसे अन्य केन्द्रीय विश्वविद्यालय के समकक्ष है एवं इसे NAACA++ एवं NIRF रैंकिंग मे पहला स्थान हासिल है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इग्नू द्वारा अपने अधिकतम कार्यक्रमों को रोजगारोन्मुखी एवं नवीनतम पाठ्यक्रमों के अनुसार पुनरीक्षित कर दिया गया है ।इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी पर बीए ,बीकॉम एवं बीएससी के अलावा फूडसेफ़्टी, पर्यटन, समाजकार्य,बीसीए, बीबीए रीटेल आदि जैसे स्नातक विषयों मे भी प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है । परास्नातक स्तर पर विभिन्न विषयों में एम ए, एम कॉम और एम बी ए के अलावा एमएससी (जुलोजी, केमिस्ट्री,पर्यावरण,,होम साइंस,फिजिक्स,सूचना सुरक्षा,जिओ इन्फॉर्मैटिक्स,फूड & नूट्रिशन एवं फूड सेफ़्टी आदि) विषयों मे सीधे प्रवेश की सुविधा भी प्रदान की गई है । इग्नू द्वारा अध्ययन केंद्र 27101 पर बी ए /एम ए के अलावा रोजगारपरक कार्यक्रमों में जैविक खेती, मधू मक्खी पालन मे सर्टिफिकेट डेयरी टेक्नॉलजी मे डिप्लोमा पर्यावरण एवं सतत विकास मे पी जी डिप्लोमा तथा ग्रामीण विकास,शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, हिन्दी, एवं अंग्रेजी जैसे कार्यक्रमों में सीधे नामांकन लिया जा सकता हैं। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए बी०ए०, बी०कॉम० और बी०एस०सी० (जनरल) कार्यक्रमों में जुलाई 2026 सत्र में 50 प्रतिशत शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन के माध्यम से नामांकन करा सकते हैं व अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्धारित शुल्क अदा करना होगा ।इग्नू मे जुलाई 2026 सत्र के लिए आनलाइन प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर प्रवेश का लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in उपलब्ध करा दिया गया है। किसी भी जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाईट ignou.ac.in पर संपर्क करे।




