Friday, June 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बोलेरो से अठारह पेटी देशी शराब बरामद

जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस ने बरेसर नहर पुलिया के पास से दो मई को चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से बिहार ले जाये जा रहे 18 पेटी देशी शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बोलेरों में शराब लेकर बिहार जा रहा है। इस सूचना परपुलिस बरेसर नहर पुलिया के पास वाहन की चेकिंग करने लगे। कुछ ही देर बाद तेज गति से एक बोलेरो आ रही थी। पुलिस ने उसे रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखा 18 पेटी देशी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ उसने अपना नाम गायघाट निवासी प्रबुध कुमार मौर्या बताया।पकड़े गये युवक के उपर दो मुकदमा दर्ज है।

Popular Articles