
बिरनो (गाजीपुर)। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सोमवार की देर रात बिरनो टोल प्लाजा पर विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में किया गया।अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ, प्रभारी यातायात मनीष त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष बिरनो ने किया । चेकिन के दौरान 8 टीमों का गठन कर विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।चेकिंग इस अभियान में शराब पीकर वाहन चलाना, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा एचएसआरपी नंबर प्लेट की जांच की गई। अभियान के तहत कुल 399 वाहनों का चालान किया गया।जांच के दौरान एक वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिसके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 10 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न के उपयोग तथा 16 वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट न होने के कारण चालान किया गया।अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में 6,00,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।




