Wednesday, October 23, 2024

Top 5 This Week

spot_img

रामलीला के कार्य में लगे रहने वाले को नहीं होता है कष्टः जैकिशन साहू

गाजीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम को राजतिलक किया। इसके बाद मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशन साहू और क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पाण्डेय ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न तथा भक्त हनुमान को तिलक लगाकर माला पहनाया। कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, असित सेठ ने विधायक जैकिशन साहू एवं सीओ सुधाकर पाण्डेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद संयुक्त दुर्गा पूजा समिति रूई मंडी बूढ़ा महादेव को आधुनिकीकरण हेतु अध्यक्ष संदीप जायसवाल को, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति रजदेपुर देहाती टेढवा को लाइटिंग सजावट, नवयुवक पूजा समिति चीतनाथ माता रानी की मूर्ति के लिए अध्यक्ष सुधीर केसरी को तथा युवा शक्ति दुर्गा पूजा समिति लंका मैदान पंडाल के लिए राहुल कनौजिया एवं भोलू सेठ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि मैं 12 वर्षो से रामलीला से जुड़ा हुआ  हूं।

जो रामलीला के कार्य में लगा रहता है उसके जीवन में कोई दुःख तकलीफ प्रभु के आशीर्वाद से नही आती है। राज्याभिषेक के अवसर पर बाहर से आए कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण शिव, दुर्गा, श्री राम जन्म की झांकी का उपस्थित लोगों को दर्शन कराया गया, जो देर रात तक चला। इसके बाद सुबह भजन के बाद हवन पूजन हुआ। हवन पूजन के बाद रामक राज्याभिषेक कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय पाठक, अनुज अग्रवाल अशोक अग्रवाल धीरज अग्रवाल सुधीर अग्रवाल वरुण अग्रवाल राजेंद्र विक्रम सिंह प्रमोद गुप्ता, रामजी पांडे साथ ही कमेटी के पदाधिकारी के अलावा रासबिहारी संतोष जायसवाल, अबू फखर खान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विनय कुमार सिंह ने किया।

Popular Articles