Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय ने किया पुस्तक का विमोचन

गाजीपुर। पीजी कालेज के समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राकेश वर्मा की नवीन पुस्तक का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। प्राचार्य प्रो. डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा  कि डॉ.राकेश वर्मा की यह पुस्तक समाजशास्त्र की दृष्टि से बेहद प्रासंगिक और विचारोत्तेजक है। इसमें ग्रामीण संरचना, सामाजिक परिवर्तन और आधुनिक मूल्यों के बीच के द्वंद्व को बहुत ही गहराई से समझने का प्रयास किया गया है। ऐसे शोधपरक कार्य न केवल ज्ञानवर्धन करते हैं बल्कि छात्रों में सामाजिक जागरूकता भी पैदा करते हैं।डॉ. राकेश वर्मा ने कहा कि पुस्तक में किए गए शोध में उनके मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में समसामयिक सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समाज की बदलती संरचना और मूल्यों के ह्रास-उत्थान पर आधारित विस्तृत अध्ययन शामिल है।

Popular Articles