Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

खुशखबरीः युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला कलेक्ट्रेट कक्ष में 22 मई को प्रेसवार्ता में बताये कि रोजगार मिशन के तहत रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश व विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से रोजगार मेला, प्लेसमेन्ट इवेन्ट, कैम्पस प्लेसमेन्ट के माध्यम से देश व विदेशों में जैसे जर्मनी, जापान, इजराइल एवं सऊदी अरब में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है। उन्होने बताया कि वर्तमान में देश व विदेश में रोजगार के लिए नियोजक Pramokash Outsourcing Services Private limited  द्वारा दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, रोजकोट, जामनगर, में भिन्न-भिन्न कम्पनियों में 18 से 48 वर्षके  रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों (पुरुष/महिला) के 1800 पदों पर स्थायी रूप से रोजगार मेला के माध्यम से निःशुल्क जॉब प्रदान किये जायेंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी जिला मुख्यालय से जॉब लोकेशन तक निःशुल्क बस सेवा भी प्रदान करेगी। इस कम्पनी/नियोजक के माध्यम से 5वीं/8वीं/10वीं/12वीं/आईटीआई० सभी ट्रेड/डिप्लोमा/ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों को हेल्पर, वेल्डर, क्वालिटी चेक मशीन आपरेटर, सुपरवाइजर इत्यादि पदों पर वेतन 18000 से 35000 रुपये तक अन्य सुविधाएं प्रदान करते हुए चयन किया जायेगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि बेरोजगारो को रोजगार देने के लिए नियोजक मारूती सुजुकी इण्डिया प्रा० लिमिटेड (गुजरात प्लांट) पता हंसलपुर, बेचाराजी मंडल तालुका, अहमदाबाद, गुजरात हेतु शैक्षिक योग्यता-आईटीआई पास एवं उम्र 18 से 26 वर्ष तक के आयु के अभ्यर्थियों को एफटीसी (फिक्स टर्म कन्टेªक्ट) के 500 पदों पर 36 महीने के अनुबंध पर रू0 25300.00 प्रतिमाह सीटीसी  अन्य सुविधाओं पर04 जून, को राजकीय, आईटीआई, में कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव के द्वारा वीजन इण्डिया के माध्यम से निःशुल्क भर्ती किया जायेगा तथा चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी मुख्यालय से जॉब लोकेशन तक निःशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध करायेगी। विदेशों में रोजगार के अवसर रोजगार संगम पोर्टलhttps://rojgaarsangam.up.gov.in  के माध्यम से जर्मनी, जापान, इजराइल एवं सऊदी अरब देश में नर्सिंग/ केयरगीवर /केयर टेक्रर /पेसेन्ट केयर / कन्स्टेªक्शन वर्कर इत्यादि जॉब रोल पर आयु सीमा 20 से 48 वर्ष तक के पासपोर्टधारी महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहें है। इसी क्रम में Blinkit    फारूखनगर, गुरुग्राम में पीकिंग एण्ड पैकिंग के 500 पदों पर न्यूनतम योग्यता 10 वी पास तथा उम्र 21 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को 20000.00 प्रतिमाह सीटीसी $ अन्य सुविधाओं सहित आगामी रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार के इच्छुक युवाओं का निःशुल्क चयन किया जायेगा। उन्होने बताया कि विदेश में जॉब करने हेतु अभ्यर्थी को 06 माह का ट्रेनिक उनकी भाषाओं को सिखाया जायेगा जो निःशुल्क रहेगा। विदेशी भाषा प्रशिक्षण जर्मनी, जापान व रूस देश में विभिन्न जॉब रोल में रोजगार हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के माध्यम से विदेशी भाषा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु गूगल फार्म के माध्यम से आवेदन प्राप्त किये जायेगे। अधिक जानकारी हेतु सेवायोजन विभाग द्वारा निःशुल्क हेल्पलाइन नं 155330 की सुविधा प्रदान की गयी है।   उन्होने बताया कि जर्मनी में जॉव हेतु नर्सिंग/ केयरगीवर /केयर टेक्रर /पेसेन्ट केयर / कन्स्टेªक्शन वर्कर के पद महिला एवं पुरूष को मिलाकार 1000 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। जिसमें लगभग वेतन – 2,25000 हजार आयु सीमा 20 से 35 वर्ष का हो। जिसमें अनुबन्ध अवधि -03 वर्ष$नवीनीकरण, जापान में केयरगीवर के 50 पद हेतु महिला/पुरूष पात्र अभ्यर्थियों को लगभग वेंतन रू0 116976 का आयु सीमा 20 से 27 वर्ष हो। जिसमें अनुबन्ध अवधि 05 वर्ष$नवीनीकरण किया जायेगा, इजराईल देश में होम बेस केयरगीवर के 5000 पद हेतु महिला/पुरूष पात्र अभ्यर्थियों को लगभग वेंतन 131818 रुपये का आयु सीमा 20 से 45 वर्ष हो जिसमें अनुबन्ध अवधि 02 वर्ष$नवीनीकरण, सरूदी अरब में रोजगार हेतु फेब्रीकेशन सुपरवाईजर के 05 पद हेतु केवल पुरूष पात्र अभ्यर्थियों को लगभग वेंतन रू0 99188 का आयु सीमा 30 से 48वर्ष हो जिसमें अनुबन्ध अवधि 02 वर्ष$नवीनीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी भू0/रा. आयुष चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles