Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डंपर के धक्के से कर्मचारी की मौत

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर पोखरा के पास शनिवार की दोपहर में हाइड्रोलिक के बकेट में सवार होकर स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे नगर पालिका के विद्युत कर्मी की डंपर की टक्कर से गिर कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे मं ले लिया। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के विद्युत कर्मचारी रमाशंकर शर्मा उर्फ छोटू निवासी वार्ड नं 23 हरपुर शनिवार की दोपहर राजपुर पोखरा के पास एनएच 24 पर नगर पालिका के हाइड्रॉलिक वाहन के बकेट में सवार होकर स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे थे, इसी दौरान गाजीपुर के तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर वाहन ने हाइड्रॉलिक वाहन में टक्कर मार दिया। जिससे बकेट में सवार रमाशंकर शर्मा उछल कर ट्रेलर के डाला में जा गिरे। डंपर की टक्कर से हाइड्रॉलिक वाहन खराब हो जाने के कारण डंपर चालक लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल रमाशंकर शर्मा को लोगों ने पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी कुंती देवी अपनी पुत्री के साथ पीएचसी पहुंची और पति के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने डंपर वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी। मौत की खबर लगते ही नगर पालिका के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Popular Articles