Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिलाधिकारी पहुंचे उच्च प्राथमिक विद्यालय

गाजीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मंगलवार को सदर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने एक-एक बच्चों से उनके पढ़ाई से सम्बन्धित उनका परिचय लिया एवं बच्चो से उनके नाम एवं उनके पिता का नाम पूछा । जिलाधिकारी ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानाध्याक/अध्यापिका को शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ायी जाय। जिससे उनके भविष्य के साथ-साथ मेरा देश भी आगे बढ़े। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा -06 में पहुंचे जहां एक छात्रा को अंग्रेजी की पुस्तक पढ़ाकर उसकी बुद्धी एवं शिक्षा की गुणवत्ता का परीक्षण लिया। क्लाक के दौरान कुछ बच्चो द्वारा ड्रेस नही पहन्ने पर तत्काल बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि एक अभियान चलाकर विभाग द्वारा प्रदान किये गये ड्रेस एवं अन्य सामानो को बच्चो के अभिभावक से मिलकर उनके शिक्षा एवं ड्रेस, बैग, जूता मोजे के साथ विद्यालय में तैयार करके भेजा जाय। जिन बच्चो के अभिभावक नही दे पा रहे है उन्हें विभाग सारी व्यवस्थाये उपलब्ध कराये। कोई भी बच्चा बिना ड्रेस में न आने पर अध्यापक की भी जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होने उच्च प्राथमिक/प्राथमिक विद्यालयो में प्रधानाचार्य/अध्यापक को निर्देशित किया कि क्लास के बच्चो को पाठक्रम में अनुसार प्लान के तहत पढ़ाया जाय एवं अभ्यास के अन्त में बच्चो के टेस्ट लिया जाय। साथ ही बच्चे घर जाते है तो उन्हे होम वर्क भी दिया जाय। जिससे दिये गये बच्चो का होम वर्क अगले  दिन चेक भी  किया जाय। जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यालय की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, (आर0ओ), साथ ही शौचालय की साफ सफाई, बैठने की व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाये तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया।

Popular Articles