
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्चित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 26 अप्रैल को जिला पंचायत सभागार में होगा। यह जानकारी संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने दी। उन्होने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह हैं।विशिष्ट अतिथि में प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह,डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय,मुख्य वक्ता चतुर्थश्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह तथा पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री मयंक गौतम होगें।



