
गाजीपुर । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के गाजीपुर संगठन में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। कासिमाबाद के जितेंद्र कुमार वर्मा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। निर्वतमान जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय को वाराणसी मंडल का संरक्षक बनाया गया है। ग्रापए के प्रदेश महासचिव डॉ नरेशपाल सिंह ने लखनऊ से पत्र जारी कर जितेंद्र कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इसके पूर्व ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह ने गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय उर्फ दरोगा को पत्र जारी कर मंडल संरक्षक वाराणसी बनाने के साथ ही उन्हें जौनपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में समाचार पत्र से लंबे समय से जुड़े जितेंद्र वर्मा वर्तमान में ग्रापए में तहसील अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। जितेंद्र वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से पत्रकारों और अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। ग्रापए के प्रदेश संरक्षक डॉ कामेश्वर नाथ राय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है। ग्रापए एकमात्र पत्रकार संगठन है जिसे प्रदेश सरकार के शासनादेश के अंतर्गत जिले के स्थायी समिति की बैठकों में जिलाध्यक्ष को नामित किया गया है। मंडल अध्यक्ष वाराणसी विन्देश्वरी सिंह ने नए अध्यक्ष को बधाई दी है।




