Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सपा हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता पर माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है । उन्होंने सम्राट अशोक को करूणा और त्याग की प्रतिमुर्ति बताते हुए कहा कि वह नीति प्रिय थे। वह राग-द्वेष रहित परोपकारी और प्रजापालक थे। उन्होंने हमें समाज के लिए त्याग करने की सीख दी थी । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ती रहेगी । इस अवसर पर रामधारी यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद,सुग्गू, जयराम भारती,शेर अली राईन,रामाशीष यादव ,बैजू यादव, माखनअशोक कुमार आदि उपस्थित थे । संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Popular Articles