
देवकली गाजीपुर। श्री धनेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुसुम्ही खुर्द सिरगिथा का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन किया गया। शिविर में श्रमदान,नाली निर्माण, सफाई,स्वास्थ्य, वृक्षारोपण, दहेज प्रथा व सामाजिक कुरीतियों आदि विषयों पर परिचर्चा आयोजित कर जागरुक किया गया । मुख्य अतिथि कन्हैया सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर है जिसे न तो बांट सकता है न तो चुरा सकता है ।बालक व बालिकाओं को समान रुप से शिक्षित किया जाना चाहिए क्यो कि बालिकाएं भी प्रत्येक क्षेत्र में सफलता पूर्वक कार्य करते हुए राष्ट्रीय विकास में अहम भूमिका निर्बाह कर रही है। इस मौके पर छात्र व छात्राऒ ने स्वागत गीत सहित नुक्कड़ नाटक, प्रहसन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डा० रवीन्द्र यादव व डा.शंकर यादव ने शिविर के उदेश्यों को बताया। इस अवसर पर डा० रामवृक्ष पटेल, कार्यक्रम अधिकारी डा० रामा यादव,पन्नालाल यादव,सुरेश कुशवाहा,घनश्याम विश्वकर्मा, हरिवंश चौहान,मन्जू यादव,सहित अनेक लोग मौजूद थे। संचालन डा० मदनलाल यादव ने किया। अंत में प्राचार्य रंगजी सिंह यादव व पप्पू यादव ने लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।




